पीरियड मिस होने के बाद हल्का ब्लीडिंग क्या मैं प्रेग्नेंट हूँ?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

पीरियड्स न आने या मिस होने पर प्रेगनेंसी की संभावना हो सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान अगर ब्लीडिंग हुई तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ब्लीडिंग होने के दूसरे कारण भी हो सकते हैं। ओव्यूलेशन के दौरान जब फीमेल एग और मेल स्पर्म फर्टिलाइज होते हैं तब प्रेगनेंसी होती है।

ब्लीडिंग भी हो सकता है प्रेग्नेंसी का एक संकेत- कई महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान भी ब्लीडिंग होती है। हालांकि इस ब्लड का रंग पीरियड्स के ब्लड से अलग होता है। यह गुलाबी या ब्राउन रंग का हो सकता है। प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग तीसरे या चौथे हफ्ते में हो सकती है। कई महिलाओं में यह ब्लीडिंग दसवें या चौदहवें हफ्ते में होती है।

क्या है इसका कारण- प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ब्लीडिंग की समस्या तब होती है जब भ्रूण खुद को मां के यूटेरस की दीवारों से जोड़ने की कोशिश करता है। कई बार यह ब्लीडिंग मिस कैरिज का भी संकेत हो सकती है इसलिए अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो तो तुरंत अपनी डॉक्टर से सलाह लें।

चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना- प्रेग्नेंसी के ये शुरुआती लक्षण मानें जाते हैं। सुबह उठने पर महिला को चक्कर जैसा महसूस होता है और थकान बनी रहती है। इस दौरान उल्टी जैसा भी महसूस होता है।

सिर में दर्द रहना- दरअसल प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं का ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है इस कारण सिर में दर्द बना रहता है। यह दर्द ज्यादा तेज़ नहीं होता और कुछ दिनों के बाद ठीक हो जाता है।

ब्रेस्ट में सूजन- गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस बदलाव का असर उनके ब्रेस्ट पर भी पड़ता है और उसमें सूजन आ जाती है। ब्रेस्ट में हल्का दर्द भी बना रहता है और भारीपन महसूस होता है।

मूड स्विंग होना- हार्मोनल बदलाव का असर गर्भवती महिला के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है और बार बार मूड स्विंग होता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में मूड स्विंग होना काफी आम है।

एसिडिटी की समस्या- प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में लगभग सभी महिलाओं में एसिडिटी की समस्या देखी जाती है। हार्मोनल बदलाव का असर उनके पाचन पर पड़ता है और खाना सही से नहीं पचता। इस कारण गर्भवती महिलाओं को एसिडिटी की शिकायत होने लगती है।

बार बार पेशाब का आना- गर्भवती महिलाओं की किडनी ज्यादा सक्रिय हो जाती है जिस कारण उन्हें बार बार पेशाब लगता है। उन्हें हर घंटे टॉयलेट जाना पड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info